राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल क‍िया नामांकन,भाजपा ने 1998 में जीत दर्ज की थी

Voice Of News 24 

04 May 2024 00:28 AM

रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी के कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद अलग ही माहौल दिख रहा है। रायबरेली सीट से नामांकन का आज आखिरी दिन है। हालांकि, पार्टी की ओर से उम्मीदवार के नाम का ऐलान गुरुवार रात तक नहीं हो पाया था। सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत रायबरेली-अमेठी सीट कांग्रेस के खाते में आई है। यहां उम्मीदवार का नाम तय नहीं होने से कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति थी। हालांकि, राहुल गांधी का नाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

राहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। बता दें बीजेपी रायबरेली लोकसभा सीट से दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्‍मीदवार बनाया है। द‍िनेश प्रताप ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन भर द‍िया है।

2004 में इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ा और पांच बार सांसद चुनी गईं। अब सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी इस विरासत को संभालने जा रहे हैं। यहां आखिरी बार भाजपा ने 1998 में जीत दर्ज की थी, तब अशोक सिंह प्रत्याशी बनाए गए थे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.