वन विभाग की टीम व एसएसबी की हुई शिकारियों से मुठभेड़, हिरण की खाल व रायफल बरामद

Voice Of News 24 

03 May 2024 22:42 PM

बलरामपुर

बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा के सोहेलवा जंगल में शिकारी सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे पिपरा जंगल में एसएसबी व वन विभाग की टीम से शिकारियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें शिकारी तीन हिरण की खाल, दो शिकारी रायफल तथा पांच चाकू छोड़कर फायरिंग करते हुए नेपाल की ओर भाग गए। एसएसबी ने भी बचाव में फायरिंग किया, लेकिन मौके से कोई शिकारी हाथ नहीं लग सका। सामान बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया है।

क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा रेंज सत्रोहन लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को एसएसबी की नौंवीं वाहिनी की सीमा चौकी गंधेला नाका के पिपरा गांव के पास जंगल में कुछ शिकारियों की मौजूदगी की सूचना मिली। एसएसबी निरीक्षक पवन कुमार के साथ टीम जंगल पहुंची। वाहिनी मुख्यालय से भी टीम मंगाई गई। जंगल के भीतर शिकारियों के मौजूदगी का सुराग पेट्रोलिंग के दौरान लगा।

खबर की पुष्टि होने के बाद संयुक्त टीम को छोटी – छोटी टुकड़ियों में बाँट कर सीमा चौकी गंधेला नाका के जनरल इलाके को पुनः सर्च किया गया
सर्च के दौरान टुकड़ी के एक सदस्य को जंगल में कुछ व्यक्तियों की आहट सुनाई पड़ी | उक्त सदस्य द्वारा व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना टीम के अन्य सदस्यों को दी गई तथा शिकारी होने का अंदेशा जताया | आगे बढ़ने के क्रम में टीम को उन व्यक्तियों के पास हथियार भी दिख पड़े जिससे उन व्यक्तियों के शिकारी होने की पुष्टि हुई | उक्त टीम द्वारा अन्य टीमों को इस बारे में सतर्क किया गया तथा शिकारियों को घेरने के लिए कहा गया | सभी टीम सावधानी और सतर्कता के साथ अभी आगे बढ़ ही रही थी कि पतझड़ का मौसम होने के कारण जंगल में सूखी पत्तियों की अधिकता होने से टीम के आने की आहट शिकारियों को हो गई तभी एक शिकारी ने टीम को आगे आते हुए देख लिया तथा चिल्लाया कि SSB आ गई है, भागो -भागो | आनन -फानन में शिकारी अपने हथियार और अन्य सामान को लेकर नेपाल की तरफ भागने लगे, टीमों द्वारा उनका पीछा किया गया इसी क्रम में एक शिकारी द्वारा एस. एस. बी. और वैन विभाग की सयुंक्त टीम के ऊपर फायर किया | सभी टीमें छुपाव करते हुए शिकारियों के पीछे बढ़ने लगी परन्तु शिकारी घने जंगल का फायदा उठाकर सीमा की तरफ भागे | संयुक्त टीम द्वारा शिकारियों को खूब तलाश किया गया परन्तु वो नहीं मिले | सयुक्त टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में सर्च करने पर दो नग भरमार बंदूक, गोला/बारूद, काफी मात्रा में शिकार किये हिरन का मीठ, उनके सिर, तीन नग हिरनों की स्किन व अन्य सामान बरामद हुए हैं।

शिकारियों के विरूद्व डीएफओ के निर्देश पर हरैय्या सतघरवा थाने में भी केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी शत्रुध्न लाल की तहरीर पर आठ शिकारियों के विरूद्व केस दर्ज किया गया है जिसमें तीन नामजद किए गए हैं और पांच अज्ञात शामिल हैं। बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.