कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल तो अमेठी से केएल शर्मा को बनाया उम्मीदवार

Voice Of News 24 

03 May 2024 13:36 PM

लोकसभा चुनाव के महाकुम्ह चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों परअपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. लंबे समय से इन सीटों को लेकर सस्पेंस बना हुआ था.

 

राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, केएल शर्मा गांधी परिवार के करीबी बताए जाते हैं. वह सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि हैं.

कांग्रेस ने आज यानी शुक्रवार को दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस नई लिस्ट में कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया