Voice Of News 24
03 May 2024 13:14 PM
बृजमनगंज से दिल दहला देने वाली खबर आई सामने।एक अनियंत्रित ट्रेलर गाड़ी ने 50 वर्ष के व्यक्ति को मारा टक्कर। मौके पर व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत।
बृजमनगंज
महराजगंज : बृजमनगंज फरेंदा मार्ग के ईश्वर गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर ने एक साइकिल सवार को रौंदा, साइकलि सवार की मौके पर मौत ,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाही मे जुट गई ।मृतक की पहचान राम उजागिर पुत्र राम कोमल उम्र 50 ग्राम महुलानी का बताया जा रहा है। घर से किसी काम के लिए निकला था काम कर घर की ओर आ रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट मे आ गया । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई ट्रेलर को कब्जे मे ले लिया.
आए दिन सड़क हादसे ऐसे अंजाम को बयां करते है जिसे सोचने पर लोगों के रूह कांप उठते हैं। फिर भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ।

इसी तरह एक बेहद दु:खद घटना निकल कर सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी बृजमनगंज ने बताया कि शुक्रवार की सुबह ट्रेलर की ठोकर से साइकिल सवार राम उजागिर की मौत हो गयी शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।























