भुवनेश्वर कुमार ने राजस्थान रॉयल्स से छीना मैच, आखिरी गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद की रोमांच जीत

Voice Of News 24

03 May 2024 11:56 AM

आईपीएल 2024 के 50वें मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया.सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स 1 रन से रोमांचक तरीके से हरा दिया।इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और आवेश खान ने अभिषेक शर्मा को आउट कर हैदराबाद को शुरुआत झटका दिया।

अभिषेक 12 रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में अनमोलप्रीत सिंह संदीप शर्मा का शिकार बने जिससे हैदराबाद पर दबाव बढ़ गया। हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में जड़ दिए 201 रन और राजस्थान को 202 रनों का दिया लक्ष्य।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और भुवनेश्वर ने इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन को पहले ही ओवर में खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। शुरुआती ओवर में दोहरे झटके लगने से राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई।

शुरुआती झटकों के बाद यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने राजस्थान की पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों ने देखते ही देखते  तीसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी कर डाली। यह बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में कई गई दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। हालांकि, टी. नटराजन ने यशस्वी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसक बाद कमिंस ने रियान को आउट कर एक बार फिर राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी।

आखिरी ओवर में राजस्थान को 13 रन बनाने थे और क्रीज पर रोवमैन पोवेल के साथ रविचंद्रन अश्विन मौजूद थे। राजस्थान को जीत के लिए एक गेंद पर दो रन की जरूरत थी। भुवनेश्वर ने फुलटॉस गेंद डाली जो सीधे पोवेल के पैर में लगी। भुवनेश्वर ने आउट की अपील की और अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दिया। राजस्थान ने डीआरएस लिया, लेकिन तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को सही माना। इस तरह हैदराबाद ने राजस्थान के मुंह से जीत छीन ली। पोवेल 15 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए।

सनराइजर्स हैदराबाद ने को 1 रन से रोमांचक तरीके से हरा दिया है। इस मुकाबले को जीतने के साथ ही पैट कमिंस की टीम हैदराबाद अंकि तालिका में टॉप-4 में आ गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.