Voice Of News 24
03 May 2024 00:04 AM
खबर है उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से।आए दिन एैसी बहुत सारी घटनाएं सुनाई देती है जो दिल को दहला देने वाली होती है।
इसी प्रकार का एक बेहद दुखद घटना सामने आया है।

बताया जा रहा है कि UP मे स्थित बुलंदशहर के 20 वर्षीय युवक मोहित कुमार की सांप के काटने से हुई मृत्यु।
इस मृत्यु का कारण एकमात्र अंध विश्वास है।किसी तांत्रिक के कहने पर युवक के परिजन उस युवक को 2 दिनों तक गंगा नदी में लटकाए रखा।परिजनों का कहना है कि तांत्रिक ने सलाह दिया था कि गंगा में शरीर को लटकाने से जहर शरीर से बाहर निकल जाता है। लेकिन हुआ कुछ उल्टा जहर निकलने के बजाय निकल गयी युवक की जान।इस अंध विश्वास के जाल में पड़कर परिजनों ने 20 वर्षीय युवक मोहित कुमार को खो दिया।अंत में दिलों पर पत्थर रख कर उस युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।























