Maharajganj News: फाइनेंस कंपनी के पीआरओ से 65 हजार की लूट,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

Voice Of News 24

01 May 2024 01:09 AM

महराजगंज

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के औरहिया-अड़बड़हवा मार्ग पर मंगलवार की दोपहर दो बजे के करीब वसूली कर बाइक से लौट रहे एक फाइनेंस कंपनी के पीआरओ से बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका और उसका बैग छिन कर फरार हो गए।बताते चले की बाइक सवार बदमाश ने फाइनेंस कंपनी के पीआरओ से 65 हजार रुपये की लूट की घटना को अजाम दिया है।

आसपास के ग्रामीणों ने मारपीट व लुटपाट की घटना के बाद बदमाशों को दौड़ाया लेकिन बाइक सवार बदमाश मुजरी की तरफ भाग निकले उस घटना से क्षेत्र मे सनसनी मच गई । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर सीओ आभा सिंह भी मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस को कार्रवाई के लिए दिशा निर्देश दिया।

 

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज में स्थित समस्ता फाइनेंस लिमिटेड के पीआरओ आशुतोष शुक्ला वसूली कर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान औरहिया-अड़बड़हवा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी गाड़ी रोकी और हाथापाई कर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग छीन मुजुरी के तरफ फरार हो गए।

थानाध्यक्ष निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित घटना के बाद कैम्पियरगंज चला गया। डेढ़ घंटे बाद वापस घटना स्थल पर आकर पुलिस को सूचना दी। जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.