टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टीम में केएल राहुल और ईशान किशन जैसे दिग्गज को जगह नहीं दी गई

Voice Of News 24

01 May 2024 00:12 AM

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. बता दें कि जून में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाने वाला है.बीसीसीआई ने सोच-विचार के बाद टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली है. टीम में केएल राहुल और ईशान किशन जैसे दिग्गज को जगह नहीं दी गई है, वहीं, विकेटकीपर के तौर संजू सैमसन और ऋषभ पंत को भी जगह दी गई है.

 

चयनकर्ता ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है तो वहीं रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान टीम में शामिल हैं.

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया में सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन को भी जगह मिली है. ऋषभ पंत और शिवम दुबे पर भी बीसीसीआई ने भरोसा जताया है.

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व प्लेयर्स – शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.