रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने गुजरात को चार रन से हराया,गुजरात की दिल्ली के खिलाफ लगातार दूसरी हार

Voice Of News 24

25 Apr 2024 00:50AM

आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए थे।

जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर की समाप्त के बाद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 रन और साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली। यह गुजरात की दिल्ली के खिलाफ लगातार दूसरी हार है। इससे पहले अहमदाबाद में भी दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की थी।