संतकबीर नगर में बीजेपी, सपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे बसपा नेता आकाश आनंद

Voice Of  News 24 

24 Apr 2024 23:46 PM

संतकबीर नगर

संतकबीर नगर के वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कालेज परिसर में बसपा नेता आकाश आनंद ने बीजेपी, सपा व कांग्रेस पर जमकर बरसे । साथ ही, बहन मायावती के चार बार के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी गिनाया। चिलचिलाती धूप के बाबजूद युवा आकाश आनंद को दूर-दूराज से आए हजारों की जनता ने सुना व तालियां भी बजाई। चालीस मिनट के भाषण में आकाश आनंद सबसे अधिक भाजपा को घेरा ।

सबसे पहले आकाश आनंद ने महात्मा ज्योतिबा फूले, पेरियार स्वामी, नारायनगुरु को याद किया। वामसेफ व बसपा संस्थापक कांशीराम व मायावती को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए बसपा बहन मायावती के नेतृत्व में दलित समाज के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं लेकर आई।

जिस सरकार ने आपके भविष्य को बर्बाद करने का काम किया है, वह देशद्रोही है। सरकार ने मुफ्त में राशन देकर लोगो को भिखारी बना दिया। इनसे कौन सवाल करे कि जब तुमने 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन देकर भिखारी बना दिया है तो आखिर कैसे देश को पांच ट्रिलियन आर्थिक ताकत बनाने की बात करते हो।उसके लिए आपको क्या कीमत चुकानी पड़ती है. महीने का 500 या फिर 150 या उससे ज्यादा 1 हजार रुपए का आपको राशन देते होंगे. साल का 12 हजार का राशन देते है. लेकिन अगर आपकी क्लास -4 की नौकरी होती, तो महीनें का आप 20 से 30 हजार रुपये कमाते , तो साल का कम से कम ढाई लाख रूपया कमाते, यह लोग 12 हजार रुपये आपको देकर ढाई लाख का चुना लगाते है

बहन मायावती के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए आकाश आनन्द ने कहा कि बहनजी ने स्मारको का निर्माण, काशीराम शहरी आवास योजना, 41 हजार कांस्टेबल भर्ती, गंगा एक्सप्रेसवे, नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे, 28419 आम्बेडकर गांव, गन्ने की कीमत बढ़ाया, 20 जिलो में आम्बेडकर छात्रावास, 88 बीटीसी शिक्षको की भर्ती समेत दर्जनों काम कराए है। इस दौरान प्रत्याशी मो आलम, डुमरियागंज से ख्वाजा समशुद्दीन, बस्ती से दयाशंकर मिश्रा, जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी, दिनेश चंद्र, इन्दलराम, उदयभान, राममूरत आदि मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.