Voice Of News 24
20 Apr 2024 15:28 PM
55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो चुकी है। उत्तर प्रदेश हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in एवं upresults.nic.in पर जारी हो गया है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में सीतापुर की प्राची निगम ने अपनी सफलता का परचम लहराते हुए टॉप किया है। वहीं, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षी में शुभम वर्मा ने बाजी मारते हुए पहला पायदान पर अपना कब्जा जमाया।हाई स्कूल का रिजल्ट 89.55% और इंटरमीडिएट का 82.60% रहा है। 55 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

सीतापुर के रहने वाले शुभम वर्मा को 12वीं की परीक्षा में 97.80 फीसदी यानी 500 में 489 अंक मिले, वहीं प्राची निगम सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदाबाद सीतापुर की छात्रा हैं. उन्होंने 98.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. प्राची को 600 में से 591 नंबर प्राप्त हुए हैं























