Voice Of News 24
20 Apr 2024 11:53 Am
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 34वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्सने के बीच खेला गया लखनऊ सुपर ने शानदार खेल देखते हुए अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। मैच में टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने 176 रन का स्कोर खड़ा किया था। लखनऊ ने इसके जवाब में 19 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. केएल राहुल ने 53 गेंदों में 82 रन बनाए. डीकॉक ने 43 गेंदों में 54 रन बनाए. पूरन 23 रन बनाकर नाबाद रहे. स्टोइनिस 8 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दौरान चेन्नई को मुस्तफिजुर रहमान और पथिराना ने 1-1 विकेट दिलाया.
चेन्नई के लिए रवींद्र जडेजा ने नाबाद 57 रन बनाए. उन्होंने 40 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्का लगाया. धोनी ने 9 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए. रहाणे ने 36 रन बनाए. मोईन अली ने 30 रन बनाए.
पिछले दो मैच हारने वाली लखनऊ की टीम ने चेन्नई को हराकर जीत की पटरी पर वापसी की, जबकि चेन्नई की टीम जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी।
महेंद्र सिंह धोनी का जलवा रहा
सीएसके लिए महेंद्र सिंह धोनी ने भी बल्लेबाजी में खूब धमाल मचाया। हालांकि, धोनी सिर्फ 9 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 311 के स्ट्राइक रेट से 28 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्का भी लगाया।























