Voice Of News 24
20 Apr 2024 11:16 AM
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल, 2024 को दोपहर 2 बजे घोषित किय जाएगा. बोर्ड, रिजल्ट के साथ, टाॅपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा.

बताते चले की यूपी बोर्ड के अध्यक्ष आज प्रयागराज स्थित बोर्ड कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट की घोषणा करेंगे. इस दौरान वह दोनों कक्षाओं कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉपर लिस्ट भी अलग-अलग जारी करेंगे.बता दें कि upresults.nic.in का माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे.























