ओवरफ्लो हुईं नाली, सड़क पर बह रहा गंदा पानी, लाेगों को संक्रमण की आशंका

Voice Of News 24

19 Apr 2024 11:39 AM

कोल्हुई

कोल्हुई कस्बे में लोटन तिराहे के पास हाइवे के किनारे बना नाली का गंदा पानी दुकानों के सामने पसरने से लोगो मे आक्रोश है। जानकारी के अनुसार हाइवे से सटे जो नाली बनाई गई है वर्षो से उसकी सफाई नही कराई गई है।अब ये आलम है कि नाली के सटे आधा दर्जन से अधिक दुकानों के सामने बदबूदार पानी पसरने से लोगो के सामने मुश्किल खड़ी हो गयी है।

ओवरफ्लो हुई नालियों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जो राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी बढ़ा रहा है। फिर भी जिम्मेदार लोगों द्वारा नालियों की साफ सफाई को लेकर अनदेखी की जा रही है। जिससे भीषण गर्मी के दौर में मुख्य मार्ग से सटे लोटन तिराहे के आगे में फैल रहे पानी से बरसात जैसा नजारा दिखाई दे रहा है। यह सब समस्या नालियों के ओवर फ्लो होने से हो रही है।स्थानीय निवासी हरिद्वार बताते है कि नालियों की नियमित साफसफाई न होने से उनके मोहल्ले में इन दिनों बरसात जैसे हालात निर्मित हो रहे है। लेकिन जिम्मेदार लोगों द्वारा साफसफाई पर ध्यान नही दिया जा रहा है।


हरिद्वार, दुर्गेश, राजाराम फूलचंद, गोपाल, लालचंद, संदीप व रवि ने जिम्मेदारों से मांग किया है कि जल्दी से जल्दी नाली की सफाई कराया जाए।चूंकि ये नाली एनएच में आता है इसलिए ग्राम प्रधान द्वारा नाली की सफाई नही करा पा रहे है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.