रामनवमी पर निकाली गई भगवान श्रीराम जन्मोत्सव में निकाली गई शोभायात्रा

Voice Of News 24

17 Apr 2024 22:59 PM

बलरामपुर

विश्व हिंदू परिषद की तरफ से श्रीराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में झारखंडी मंदिर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा झारखंडी मंदिर से निकलकर वीर विनय चौराहा, चौक, गर्ल्स कॉलेज चौराहा, देवी दयाल तिराहा, बड़ा पुल चौराहा, मेजर चौराहा होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर रामलीला मैदान में पहुंचकर समाप्त होगी। शोभायात्रा में अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, संजय शर्मा, विजय गुप्ता, डॉ राकेश,झूमा सिंह, आदया सिंह, मनीष शुक्ला भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद हैं।