बलरामपुर में अज्ञात कारणों से घर फूस के घर में लगी आग,3 साल की बच्ची की जल कर दर्दनाक मौत

बलरामपुर

बलरामपुर में मंगलवार की दोपहर आग लगने से फूस का घर जल गया। जिसमें 3 साल की बच्ची की झुलस कर मौत हो गई है। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना हर्रैया थाना क्षेत्र के बलोहवा की है।आग से दो परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है। उपजिलाधिकारी सदर राजेंद्र बहादुर व सीओ ललिया ज्योतिश्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।

बताते चले की घटना हरैया थाना क्षेत्र के बलोहवा गांव में मंगलवार की सुबह 11 बजे कन्हई कुरील के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी रामअचल वर्मा के घर को भी अपने जद में ले लिया। कन्हई ने बताया कि वह मजदूरी करने गया था, उसकी पत्नी कौशल्या देवी गांव में गई थी। खाना बनाने के बाद चूल्हे में कहीं आग रह गई थी। हवा तेज होने के कारण अचानक आग लग गई, जिसमें बाइक सहित घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

राजस्व निरीक्षक उदयराज कश्यप व हल्का लेखपाल महावीर नाथ ने क्षति का आकलन किया। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को शीघ्र ही मदद मुहैया कराई जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.