सिद्धार्थनगर के गोपाल कृष्ण वर्मा ने यूपीएससी मे 846 वी रैंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र मान

सिद्धार्थनगर

Voice Of News 24 

16 Apr 2024 22:36PM

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम सेखुईया के निवासी गोपाल कृष्ण वर्मा ने सबसे कठिन परिक्षा मे सफलता का परचम लहराया है। यूपीएससी परीक्षा मे गोपाल कृष्ण वर्मा ने846 वी रैंक हासिल कर अपने गांव का ही नहीं अपने पूरे जिले का मान बढ़ाया है। इस सफलता से पूरे गांव मे खुशी की लहर है।गांव के लोगों ने इस कामयाबी की खुशी पर  लोगों ने परिजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

डुमरियागंज क्षेत्र में मंगलवार का दिन उज्जवल भविष्य के लिए तैयारी कर रहे नौजवानों के लिए प्रेणादायक रहा। डुमरियागंज तहसील के ग्राम सेखुईया निवासी गोपाल कृष्ण वर्मा ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर जनपद का मान बढ़ाया है। लोगों ने परिजनों को मिठाई खिलाकर क्षेत्र में इस बड़ी कामयाबी की मुबारकबाद दी।गोपाल कृष्ण वर्मा एक साधारण किसान परिवार से हैं। जिनके पिता  किसान हैं और मां गृहिणी हैं. गोपाल ने सेल्फ़ स्टडी से ही यह सफलता हासिल कीहैं.