लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 12वीं सूचि ,देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी को बनाया उम्मीदवार

Voice Of News 24 

16 Apr 2024 13:25 AP

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार 16 अप्रैल को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 12वीं लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में चार राज्यों की सात सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल वो राज्य हैं, जहां के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नामों को सार्वजनिक किया है.

बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

सीट उम्मीदवार
1. सतारा (महाराष्ट्र) छत्रपति उदयनराजे भोंसले
2. खडूर साहिब (पंजाब) मंजीत सिंह मन्ना मियाविंड
3. होशियारपुर (पंजाब) अनिता सोम प्रकाश
4. बठिंडा (पंजाब) परमपाल कौर सिद्धू
5. फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) ठाकुर विश्वदीप सिंह
6. देवरिया (उत्तर प्रदेश) शशांक मणि त्रिपाठी
7. डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल) अभिजीत दास

https://x.com/ANI/status/1780112420830052763

ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट दिया गया है, जबकि देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है. यहां से वर्तमान बीजेपी सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है. बीजेपी ने अब तक यूपी में 73 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. यूपी में लोकसभा की 80 सीटें हैं और यह सबसे ज्यादा लोकसभा सांसदों वाला राज्य है

लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के साथ होगी. पिछली बार की तरह ही इस बार 7 चरणों में मतदान करवाए जाएंगे. नतीजों का ऐलान 4 जून को किया जाएगा.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.