Voice Of News 24

13 Apr 2024 22:14 PM
मेरठ
मेरठ के गंगानगर थाना की एक शर्मनाक मामला सामने आया है! एक निजी स्कूल में अध्यापक ने एक 5 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकते की है।
बताते चले की 5 वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकत करता था शिक्षक.बच्ची ने यह घटना अपने घर पर बताई तो परिजनों के होश उड़ गए। आज शनिवार को गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक की पिट्टाई कर पुलिस को सौप दिया । परिज ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित माता पिता ने शनिवार सुब्ह परिवार के अन्य सदस्यों को इस मामले के बारे मे बताया जिससे परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया ।परिजन और ग्रामीण बच्ची के स्कूल पहुंचे और इस घटना की शिकायत शिक्षक के प्रधानाचार्या से की।
परिजनों को देख आरोपी शिक्षक स्कूल से भागने लगा । परिजनों ने उसे भागते हुए पकड़ लिया और धुनाई कर दी और इस घटना की जानकारी 112 डायल पर दी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गंगानगर थाने ले आई । आरोपी पीटीआई शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है | पुलित तहरीर पाकर कार्यवाही मे जुट गई है।












