सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 रनों से सांसे रोक देने वाला मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराया

Voice Of News 24 

10 Apr 2024 14:14PM

आईपीएल 2024 का 23वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद मुल्लंपुर स्टेडियम में खेला गया. किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। हालांकि नितीश रेड्डी ने मोर्चा संभाला लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। वह 37 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने 12 गेंदों में 25 और शहबाज अहमद ने 7 गेंदों में 14 रन की पारी खेली तो जयदेव उनादकट ने आखिरी गेंद पर 6 लगाकर टीम को 182 तक पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 5वें ओवर में 20 रन के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिया,इसके बाद सैम करन और सिकंदर रजा ने विकेटों के पतझड़ को रोका लेकिन ये दोनों भी 100 के भीतर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर आए शशांक और जितेश शर्मा ने पंजाब की उम्मीदों को जिंदा किया।जहां आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स को जीत के लिये 29 रन की जरुरत थी। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट को मोर्चे पर लगाया गया और उन्होंने 3 छक्के खाने के बावजूद 29 रन बचा लिए और हैदराबाद को इस सीजन में घर के बार पहली जीत दिला दी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे। 183 रन के जवाब में पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 180 रन बना सकी।