तेज रफ्तार,युवकों की अनियंत्रित मोटरसाइकिल ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराई, तीनों युवक की मौत

Voice Of News 24 

10 Apr 2024 01:00AM

बलरामपुर

बलरामपुर  में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. तेज रफ्तार के कारण एक बार फिर तीन युवकों को अपनी जान गवानी पड़ी है. मामला देहात थाना क्षेत्र के बहराइच, बलरामपुर राष्ट्रीय मार्ग का है, जहां बीती देर रात अनियंत्रित मोटर साइकिल सवार युवकों की ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराकर मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर बृजनंद राय ने बताया कि सोमवार की देर रात करीब एक बजे रचोड़ा मोड़ के पास श्रावस्ती की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली से पीछे से आ रहे चकवा निवासी विजय पाल (18), अंकित कुमार (22) व विष्णु पांडे (17) की मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवा गंभीर घायल हुए।

गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर बृजनंद राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है की तीनों युवक पास के बाजार गए थे. गांव वापस लौटते समय यह हादसा हुआ है. एक गांव में तीन युवकों की मौत से मातम पसरा हुआ है. वहीं, मृतकों के परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है.

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.