मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा कर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की

Voice Of News 24

08 Apr 2024 15:03 PM

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया.मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस ने सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 234 रन बनाए. इसके जवाब में दिल्ली की टीम 205 रन ही बना सकी. मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 27 गेंदों में 49 रन बनाए. रोमारियो शेफर्ड ने महज 10 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए. टिम डेविड ने 45 रन बनाए. हार्दिक पांड्या ने 39 रनों का योगदान दिया. इस दौरान दिल्ली के लिए अक्षर और नॉर्खिया ने 2-2 विकेट लिए. खलील को एक विकेट मिला.

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या का इंतजार पूरा हुआ। उनकी कप्तानी में आखिरकार मुंबई इंडियंस को सीजन की पहली जीत मिल गई। सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद हार्दिक की कप्तानी में मुंबई को मिली इस जीत को महाकाल का आर्शीवाद माना जा रहा है।

रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। डीसी का बीसवां ओवर एनरिक नॉर्टजे ने फेंका, जिसमें 32 रन बने।इनकी बदौलत मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 234 रन का अजेय स्कोर खड़ा कर लिया।

जवाब में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 25 गेंद पर नाबाद 71 रन की धुआंधार पारी खेली, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी। ये दिल्ली की पांच मैच में चौथी हार थी। अब वे 10 टीम की अंक तालिका में अंतिम नंबर पर हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.