सिद्धार्थनगर मे सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थिति मे मिला युवक का शव

Voice Of News 24

07 Apr 2024 16:38 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र भरवठिया से पेड़रिया जीत मार्ग पर आज रविवार की सुबह सड़क किनारे पुल के नीचे लगभग 34 वर्षीय युवक शव मिलने से क्षेत्र हड़कप मच गया।

बताते चले की आज रविवार को सुबह राहगीर ने सड़क किनारे शव देखा तो उसकी सूचना 112 पर दी।यह खबर आग की तरह फैल गई और घटना स्थल पर लोगों का हुजूम टूट पड़ा।सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय बच्चाराम पुत्र जगराम निवासी बिथारिया के रुप मे हुई।

जानकारी के अनुसार मृतक बच्चाराम पत्नी संगीता को उसके रिश्तेदार पाले यादव निवासी बढ़या त्रिलोकपुर ले गया था। पत्नी को छोड़कर वह वापस आ गया।रात में वह उक्त कार्यक्रम में जाने शामिल होने जा रहा था लेकिन सुबह उक्त स्थान पर उसका शव मिला। मोटरसाइकिल व घटना स्थल स्थित पुल की रेलिंग टूटी हुई मिली। मृतक का शव घटना स्थल से बीस फिट दूर मिला। दाहिना पैर टूटा हुआ और सिर में गंभीर चोट लगने के निशान मिले।

घटना स्थल  पर एडिशनल एसपी सिद्धार्थ, सीओ अखिलेश वर्मा, थानाध्यक्ष डुमरियागंज मुकेश राय, भवानीगंज पुलिस, 112 पीआरबी, फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.