Voice Of News 24
05 Apr 2024 20:16PM
महाराजगंज
पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजुरिया क्षेत्र मिठौरा के कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह हुआ अंक पत्र तथा मेडल वितरण किया गया. बच्चों द्वारा चढ़ बढ़ कर संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात कक्षा 6,7 और 8 के मेधावी को विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री नरेंद्र मोहन सिंह द्वारा मेडल देखकर पुरस्कृत किया गया।

कक्षा 6 की छात्रा कुमारी प्रीति को प्रथम, कुमारी अंजलि को दितीय,तथा कुमारी संध्या प्रजापति को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ इसी क्रम में कक्षा 7 की छात्रा कुमारी निर्जला को प्रथम नवरत्न को द्वितीय तथा राजरतन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ कक्षा 8 में कुमारी शांति को प्रथम साक्षी को द्वितीय तथा गोविंद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री नरेंद्र मोहन सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभाओं को पहचानने के लिए आयोजित किया गया है .

इन छात्रों में ऐसे गुण समय आयोजित है जिसे न केवल उन्हें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिलेगी बल्कि उनकी सफलता से हमारे स्कूल का नाम भी रोशन होगा .
विद्यालय के सहायक अध्यापक श्री राहुल कुमार पटेल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिल से सभी अभिभावक और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं कि जिन्होंने इन बच्चों के प्रतिभाओं का व्यक्तित्व को संवारने और विकसित करने में बहुत प्रयास किए हैं इस अवसर पर विद्यालय परिवार की शिक्षिका श्रीमती सरिता पटेल श्रीमती शास्त्री की पटेल बालकिशन अभिभावक को बच्चे उपस्थित रहे।













