Voice Of News 24
04 Apr 2024 23:52 Pm
कोल्हुई
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र बभनी चौराहे की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सड़क हादसा मे एक मासूम बच्ची की ट्रक के चपेट मे आने से मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

जनकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र बभनी चौराहे पर सड़क किनारे खेल रही चार वर्षीय मासूम गुलनाज पुत्री यासीन ट्रक की चपेट मे आ गई जिस चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।













