महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत:पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा

Voice Of News 24 

04 Apr 2024 23:18 PM

धानी

महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कानापार के टोला ढोढ़घाट की घटना एक महिला का संदिग्ध परिस्थितियों मे कमरे मे लटकता मिला शव . घटना की सूचना पर पहुंची बृजमनगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार आज गुरुवार शाम सुनीता पत्नी अजय सहानी लगभग 28 वर्ष का शव घर के एक कमरे मे पंखे से लटकता मिला।मृतक महिला के पति अजय से इस घटना के विषय जानकारी देते बताया की कृषी कार्य के लिए खेत में था । देर शाम जब घर आया तो घर का कमरा अंदर से बद था | किसी तरह दरवाजा खोला गया तो सुनिता छत के पंखे से लटकता मिला।

इस घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंचे सीओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी देते हुए कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह जा सकता है। पुलिस कार्रवाई मे जुट गई हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.