गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद में दमदार मुकाबला आज

Voice Of News 24

04 Apr 2024 18:48 PM

आईपीएल 2024 के तहत आज गुरुवार 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्‍स के बीच अहम मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। शिखर धवन की कप्‍तानी वाली पंजाब किंग्‍स जहां तीन मैच में से एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर सात पर है। वहीं शुभमन गिल की अगुवाई में मेजबान गुजरात टाइटंस तीन मैच में से दो जीत के साथ पांचवें पायदान पर है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.