गेहूं के खेत मे अज्ञात कारणों ले लगी आग,खेतों मे आग का रौद्र रुप ,बेबस ताकते रह गए किसान

Voice Of News 24

04 Apr 2024 16:25 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र बेतनार, सेखुई सेनापति व रमवापुर जगतराम गांव के  सिवान मे खेतों मे पककर तैयार खड़ी गेहूं की लगभग 500 बीघा से ज्यादा फसल भीषण आग मे जलकर खाक हो गई .अज्ञात कारणों से भड़की आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पहुंच फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बताते चले की लगभग 50 किसानों की सालभर की मेहनत धुआं धुआं हो गई

जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की दोपहर मे बेतनार, सेखुई सेनापति व रमवापुर जगतराम गांव के खेतों मे आग ने तांडव मचाया है। खेत मे अचानक भड़की आग तांडव मचा रही है और आग की ऊंची ऊंची लपटे धुएं के गुबारे साथ साल भर की किसानों की मेहनत धुंआ धुंआ हो गई।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे राजस्व टीम के साथ तहसीलदार और एसडीएम डुमरियागंज ने किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.