अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया

Voice Of News 24

02 Apr 2024 21:09 PM

बलरामपुर

20 शीशी शराब के साथ एक व्यक्ति को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।

उप निरीक्षक सुनील कुमार यादव ने बताया कि हेड कांस्टेबल घनश्याम कुमार यादव, कांस्टेबल संदीप निषाद के साथ क्षेत्र भ्रमण किया जा रहा था। संदिग्ध लगने पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। व्यक्ति के पास 20 शीशी शराब पकड़ी गई तो व्यक्ति शराब संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा पाया। अभियुक्त ने अपना नाम पता मनोज पाठक पुत्र राजमनि पाठक निवासी खरदौरी बताया।अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.