वेतन न मिलने पर नगर पंचायत कर्मियों ने किया प्रदर्शन:कहा दो माह से नहीं मिली सैलरी

Voice Of News 24

02 Apr 2024 16:18PM

महराजगंज के आनंदनगर नगर पंचायत के कर्मचारियों को दो माह का वेतन न मिलने की समस्या से जुझ रहे है। कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह से हड़ताल करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की और धरने पर बैठ गये।, कर्मचारी ने बताया की दो माह से वेतन नहीं मिला है बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है

नगर पंचायत के ईओ से वेतन के संबंध में बात कर रहे हैं तो उनका कहना है कि 2 माह के वेतन के लिए फाइल पर संस्तुति कर दिया गया है। चेयरमैन साहब से पूछने पर उनका कहना है कि कोई सिग्नेचर नहीं हुआ है।

ईओ पूजा सिंह परिहार ने कहा की मैने हस्ताक्षर कर दिया है। लेकिन सवाल यह उठता है की दो की लड़ाई मे बेचारे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।