रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स आज आमने-सामने ,मैच से पहले जानें, हेड टू हेड

Voice Of News 24

02 Apr 2024 15:16 PM

आईपीएल 2024 सीजन का 15वां मुकाबला मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच ये मुकाबला खेला जायेगा .ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं बात करें दोनों टीमों के प्रदर्शन की तो, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं. वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दो मुकाबले खेले हैं. बता दें बेंगलुरु ने अभी तक खेले गए तीन मुकाबलों में से दो मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.वहीं टीम ने एक मुकाबले जीते हैं. वहीं बात करें, लखनऊ सुपर जाइंट्स की तो टीम ने खेले गए दो मुकाबलों में से एक में जीत और एक में हार का सामना किया है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा भारी है. बता दें, दोनों टीमों के बीच अभी तक चार मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिसमें से तीन मुकाबले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीते हैं. वहीं एक मुकाबले को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने नाम किया है. अब देखना ये है कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, अल्ज़ारी जोसेफ/रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, विशाक विजयकुमार, महिपाल लोमरोर/यश दयाल

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, मयंक यादव, एम सिद्धार्थ

https://fb.watch/rbzzethO9j/

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.