समाजवादी पार्टी ने 2 सीटों पर किया उम्मीदवारों का ऐलान, मेरठ से अतुल प्रधान को टिकट,आगरा सीट से सुरेश चंद कदम को प्रत्याशी बनाया

Voice Of News 24 

02 Apr 2024 00:28 AM

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेरठ और आगरा सीट से अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया. सपा ने मेरठ से अतुल प्रधान को मैदान में उतारा है. प्रत्याशी बदलने की इस राजनीति से यह तो तय हो गया है कि समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इस बार समाजवादी पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से अपना प्रत्‍याशी बदल दिया है.

सपा ने सुप्रीम कोर्ट के वकील दलित चेहरा भानु प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया था। भानु प्रताप का टिकट काटकर सपा ने अब अतुल प्रधान को प्रत्याशी बनाया है।

पिछले पांच दिनों से समाजवादी पार्टी में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम को लेकर खींचतान चल रही थी। जो सोमवार को खत्म हो गई। देर रात साढ़े ग्यारह बजे पार्टी ने मेरठ सीट पर अतुल प्रधान का नाम घोषित कर दिया है। वहीं आगरा सीट से सुरेश चंद कदम को प्रत्याशी बनाया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.