Voice Of News 24
01 Apr 2024 18:58 PM
आज आईपीएल 2024 के 14वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होनी है। संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स टीम ने अभी तक का सफर बहुत ही शानदार पूरा किया हे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 में शुरुआत खराब रही। मुंबई ने गुजरात के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद हैदराबाद से अपने दूसरे मैच में हार का सामना किया। दो हार के बाद हार्दिक पांड्या जमकर ट्रोल हुए।

अब हार्दिक की टीम की टक्कर संजू सैमसन की राजस्थान रॉयल्स से है, जो शुरुआती दोनों मैच जीतकर मुंबई पहुंची है। मुंबई और राजस्थान के बीच आज मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में होना है।
अगर बात करें मुंबई बनाम राजस्थान रॉयल्स ) के आईपीएल के आमने सामने की बात करे तो दोनों टीमें कुल 28 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी है, जिसमें से 15 मैच में मुंबई को जीत मिली है, जबकि 12 मैच में राजस्थान को जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
मुंबई और राजस्थान की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस- ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका
राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान।























