गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया

Voice Of News 24

01 Apr 2024 01:44 AM

सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 12वां मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.1 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दरअसल, आज के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला करते हुए आठ विकेट गंवा कर विपक्षी टीम को 163 रन का लक्ष्य दिया। इस दौरान सनराइजर्स के लिए अब्दुल समद और अभिषेक शर्मा ने 29-29 रन बनाए। जिसमें अब्दुल समद ने 14 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक सिक्स जड़ा था। क्रिच पर उनका साथ दे रहे अभिषेक ने मात्र 20 गेंदों की पारी में दो चौके और 1 छक्का लगाया। वहीं, टीम के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 24 और शाहबाज अहमद ने 22 रनों के साथ उपयोगी योगदान दिया।

http://<iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fvoiceofnews24%2Fposts%2Fpfbid02hgvc3WWgsvYfYtEgvbqwYRrCRs5UGWGrrZLjMwQkoF15Gg6otYGXB6mtJ4G1N3ikl&show_text=true&width=500″ width=”500″ height=”250″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowfullscreen=”true” allow=”autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share”></iframe>

इस बीच गेंदबाजी कर रहे गुजरात टाइटंस की टीम के तरफ से मोहित शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। साथ ही टीम के गेंदबाज नूर अहमद, अजमत उल्लाह उमरजई, राशिद खान और उमेश यादव को भी 1-1 हासिल हुआ है।

शुभमन गिल का विकेट गिरने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम दबाव में थी। जरूरी रनरेट भी काफी तेजी से ऊपर जा रहा था। ऐसे में गुजरात के लिए साई सुदर्शन और डेविड मिलर ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सूझबूझ के साथ टीम की पारी को आगे बढ़ाया। मिलर-सुदर्शन ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन की पार्टनरशिप जमाई। सुदर्शन 36 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मिलर 27 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मिलर और सुदर्शन की इस शानदार पारी के सामने सनराइजर्स को हार का मुह देखना पड़ा और इसी के साथ इस लीग में गुजरात के खेले गए तीन मैचों में से 2 मैच में टीम को जीत मिल चुकी है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की तीन मैचों में यह दूसरी हार है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.