बलरामपुर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ समापन, वैज्ञानिकों ने शोध पर दी जानकारी

Voice Of News 24
31 Mar 2024 19:38 PM

बलरामपुर

रसायन विज्ञान के बहुआयामी अनुप्रयोग विषय पर हो रहे अतंर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन रविवार को हो गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से रसायन विज्ञान बस के वक़्ताओं ने ऑनलाइन एंव ऑफलाइन के माध्यम से विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार साझा। कार्यक्रम का का आयोजन में एल के पीजी कालेज में किया गया था।समापन कार्यक्रम में पूर्व में कॉलेज के विधार्थी रहे एवं वर्तमान में, जापान में कार्यरत वैज्ञानिक डा० तनवीर अहमद खान ने मलेरिया एवं उच्च रक्त चाप के उपचार हेतु अपने शोध को साझा किया। बार्क के वैज्ञानिक एवं हावर्ड विश्वविद्यालय अमेरिका में विजिटिंग प्रोफेसर रुप में कार्यरत प्रो० हरिशरण मिश्र ने रेडियो एक्टिव किरणों का बैक्टीरिया के ऊपर प्रभाव के अपने शोध की जानकारी दी।

https://fb.watch/r9a8lVasDu/

प्रो० निजामुद्दीन ने जीवन के लिए उपयोगी आवश्यक रसायनों पर चर्चा करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए शरीर में इनका संतुलन आवश्यक है । कनाडा के डा मो० अदनान खान,वैज्ञानिक बॉटॉनिकल सर्वे ऑफ इंडिया ,नई दिल्ली के डा० ए० एन० शुक्ला,
डॉ सरोज शुक्ला ने शोध की जानकारी दी। प्राचार्य प्रो0 जे पी पांडेय,प्रो0 आर के सिंह,

डॉ सुनील कुमार मिश्र,प्रो एम अंसारी,डॉ बसंत कुमार, डॉक्टर जितेंद्र कुमार,डॉ ऋषि रंजन पांडेय,डॉ बसंत कुमार,अभिषेक सिंह,डॉ अमित कुमार वर्मा, डॉक्टर अरुण कुमार साक्षी,डॉ आदिल खान, प्रियांशु मिश्रा, आशुतोष सिंह, प्रियांशु पांडेय, योगेश शुक्ला आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर एके द्विवेदी, प्रो वीना सिंह ,प्रो0 एस पी मिश्र, डॉ डी पी मिश्र, डॉ मनीष गुप्ता, प्रखर त्रिपाठी , मोहम्मद अकमल सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.