बुलंदशहर: एसएसपी के निर्देशन में देहात सर्किल के थानों में चला स्वच्छता अभियान, पुलिसकर्मियों को मिले अनुशासन और जनसेवा के टिप्स

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन के कुशल पर्यवेक्षण में देहात सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा देहात सर्किल के समस्त थानों में प्रातःकालीन गणना एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन के कुशल पर्यवेक्षण में देहात सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा देहात सर्किल के समस्त थानों में प्रातःकालीन गणना एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी थानों में पुलिसकर्मियों की परेड कर हाजिरी ली गई। इसके बाद थाना परिसर, बैरक, कार्यालय व आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य पुलिस थानों को स्वच्छ व सुव्यवस्थित रखना है।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मियों को अनुशासन, जनसेवा एवं कार्यकुशलता से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही पुलिस का मुख्य धर्म है, इसलिए हर जवान अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.