CRPF जवान की पत्नी को भगा ले गया यूपी पुलिस का सिपाही, इंसाफ के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। CRPF जवान देव ने 14 मई 2026 को जाह्नवी से लव मैरिज की थी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। CRPF जवान देव ने 14 मई 2026 को जाह्नवी से लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही देव ड्यूटी पर चले गए।

देव का आरोप है कि इसी बीच यूपी पुलिस में तैनात सिपाही शनि स्विफ्ट गाड़ी लेकर उनके घर पहुंचा। आरोप के मुताबिक शनि ने जाह्नवी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आज CRPF जवान देव अपनी सास के साथ SSP दफ्तर पहुंचे और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू करने की बात कही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है। जाह्नवी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.