सिकंदराबाद: ग्राम झाझर में ₹72.50 लाख की लागत से सड़क व नाली निर्माण का शिलान्यास, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाझर में विकास कार्यों की कड़ी में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाझर में विकास कार्यों की कड़ी में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों पर कुल ₹72.50 लाख की धनराशि खर्च होगी।

पहली परियोजना के अंतर्गत मुख्य मार्ग से सतपाल जी के मकान तक 200 मीटर लंबी आरसीसी सड़क व नाली का निर्माण ₹36 लाख की लागत से किया जाएगा। दूसरी परियोजना में कुमारपाल प्रधान जी के घर से रेशम पाल प्रधान जी के घर तक 450 मीटर आरसीसी सड़क ₹36.50 लाख की लागत से बनाई जाएगी।

ग्राम झाझर के ग्रामीणों की यह समस्या लंबे समय से लंबित चली आ रही थी। सड़क की दुर्दशा और जलभराव के कारण बरसात में आवागमन ठप हो जाता था। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को प्रतिदिन परेशानी झेलनी पड़ती थी। ग्रामीणों की निरंतर मांग और प्रयासों के परिणामस्वरूप आज इन कार्यों का शुभारंभ हुआ है।

शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात ग्रामीणों के साथ जनसुनवाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का संकल्प है कि कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.