बलिया में धूमधाम से मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने की बड़ी घोषणाएं, लखनऊ के लिए चलेगी ‘भामाशाह बस’

बलिया

बलिया के बापू भवन टाउन हॉल में दानवीर भामाशाह की जयंती के शुभ अवसर पर ‘प्रांतीय वैश्य प्रतिनिधि समागम-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया के बापू भवन टाउन हॉल में दानवीर भामाशाह की जयंती के शुभ अवसर पर ‘प्रांतीय वैश्य प्रतिनिधि समागम-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय वैश्य चेतना महासभा, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वैश्य समाज की एकजुटता और राजनीतिक हिस्सेदारी पर हुंकार भरी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट ने की और संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की बड़ी घोषणाएं

कार्यक्रम के विशेष प्रमुख अतिथि उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी ने उनके समक्ष बलिया से संबंधित चार प्रमुख मांगें रखीं। इन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री ने मंच से बड़ी घोषणाएं कीं

भामाशाह बस सेवा: बलिया से राजधानी लखनऊ के लिए ‘भामाशाह’ के नाम से एक विशेष बस सेवा शुरू की जाएगी।

स्मृति द्वार (गेट): शहर के एक मार्ग पर भामाशाह के नाम से भव्य गेट बनवाने के लिए मंत्री ने अपनी विधायक निधि से ₹25 लाख देने की घोषणा की।

अन्य मांगें: बलिया शहर में भामाशाह जी की आदमकद मूर्ति लगाने और एक मार्ग का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग को भी उन्होंने प्रक्रिया पूरी कर जल्द कराने का आश्वासन दिया।

वैश्य समाज का कर्जदार हूँ: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, “देश के विकास और अर्थव्यवस्था को चलाने में वैश्य समाज का योगदान अतुलनीय है। आज मैं जो विधायक और मंत्री बना हूँ, उसमें सबसे बड़ा योगदान इसी समाज का है।”

“एक रहोगे तो सेफ रहोगे” – मुख्य अतिथि राकेश राठौर ‘गुरु’
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’ ने दीप प्रज्वलित कर समागम का शुभारंभ किया। उन्होंने समाज को एकजुट होने का संदेश देते हुए कहा, “जब तक वैश्य समाज संगठित नहीं होगा, तब तक उसका विकास नहीं होगा। पीएम मोदी कहते हैं ‘एक रहोगे तो सेफ रहोगे’ और सीएम योगी कहते हैं ‘बटोगे तो कटोगे’, यह नियम वैश्य समाज पर पूरी तरह लागू होता है।” उन्होंने उपजातियों के भेद को मिटाकर आपस में ‘बेटी-रोटी’ का संबंध बनाने पर जोर दिया।

संगठन में नए पदाधिकारियों का चुनाव और प्रस्ताव पास
समागम के दौरान सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण राजनैतिक व सामाजिक प्रस्ताव पास किए गए। इसके साथ ही नए पदाधिकारियों की घोषणा हुई:

सतीश गांधी को भारतीय वैश्य चेतना महासभा का राष्ट्रीय महासचिव चुना गया।

आशीष साहू को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

विशिष्ट अतिथियों ने भी बधाया मान

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि देश पर जब भी संकट आया है, वैश्य समाज ने हमेशा जनता की मदद की है। वहीं भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर) देवेंद्र यादव ने कहा कि भामाशाह के वंशज आज भी देश सेवा में अग्रणी हैं।

इस अवसर पर महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम अग्रहरि, प्रदेश सचिव मंजू गुप्ता, सतीश गांधी, आशीष साहू, रतीलाल गुप्ता, देव कुमार साहू, नंदलाल गुप्ता, संजय बरनवाल और देवेंद्र गुप्ता सहित भारी संख्या में वैश्य समाज के प्रांतीय व जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.