बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति याकूबपुर पर किसानों की बैठक आयोजित हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति याकूबपुर पर किसानों की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में तय हुआ कि परमानेंट साधन सहकारी समिति पर स्थाई समाधान की मांग 28 जून 2026 को की गई थी। पूर्व में कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद यूरिया और डीएपी का वितरण नहीं हो रहा। इससे याकूबपुर, धतूरी, बैलौठ, घुमरावली, बनवारीपुर के किसान परेशान हैं।
1 जुलाई 2026 को चौधरी कुलदीप गुड्डू के नेतृत्व में गांव याकूबपुर से कलेक्ट्रेट गेट बुलंदशहर तक पैदल मार्च किया जाएगा। मार्च में हजारों किसान और ट्रैक्टर शामिल होंगे।
किसानों ने कहा कि गांव की सड़कों पर डंपरों द्वारा अवैध खनन से सड़कें पूरी तरह टूट गई हैं। आए दिन हादसे हो रहे हैं, कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है, पर जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा।
ग्राम पंचायत 2026 की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गांव वासियों के नाम काटे गए हैं। इससे रोष है। सभी नाम दोबारा जोड़े जाएं।
बैठक में अन्य मांगें भी रखी गईं। बच्चों के लिए गांव में मिनी स्टेडियम व स्टेडियम बनाए जाएं। फार्मर रजिस्ट्री, घरौनी, अंश निपटान हेतु गांव में चौपाल लगाई जाए। खराब सरकारी नलों की मरम्मत हो। ब्लॉक स्तर पर टूटी सड़क और नाली ठीक कराई जाएं।
आज की बैठक में सैकड़ों किसान मौजूद रहे। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि जब तक समाधान नहीं होगा और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।
नारे: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक जिंदाबाद, राजेश चौहान जिंदाबाद, मांगेराम त्यागी जिंदाबाद, हरनाम वर्मा जिंदाबाद, बाबा राजेंद्र मलिक जिंदाबाद, धर्मेंद्र मलिक जिंदाबाद, चौधरी दिगंबर सिंह जिंदाबाद। जय जवान जय किसान
बुलंदशहर: NH-34 पर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायलhttps://t.co/STxKjG54U1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












