गुजरात टाइटंस ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए.मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में गुजरात ने हारी हुई बाजी 6 रन से जीती

Voice Of News 24 

25 Mar 2024 09:00 AM

आईपीएल 2024 के पांचवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए . मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में गुजरात ने हारी हुई बाजी जीत ली. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए थे. जवाब में मुंबई ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 107 रन बना लिए थे मुंबई इंडियंस के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 46 तो रोहित शर्मा ने 43 रन बनाए.

https://fb.watch/r0GUt-R6t5/

ऐसा लग रहा था कि मुंबई आसानी से यह मैच जीत लेगी,मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे.

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुरुआती दो गेंदों में छक्का और चौका जड़कर 10 रन बटोरे लेकिन तीसरी गेंद पर वो आउट हुए. इस विकेट के साथ ही मुंबई इंडियंस की जीत की उम्मीद भी खत्म हुई. लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने करिश्माई गेंदबाजी से मैच का पासा पलट दिया. मुंबई की टीम 162 रन ही बना सकी. जिसमें शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम ने 6 रन से जीत दर्ज की है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.