Voice Of News 24
21 Mar 2024 01 :21PM
महराजगंज
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र बुधवार की दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई । बारिश के बीच जनपद मे अलग अलग क्षेत्रों मे तीन जगह आकाशीय बिजली गिरने से इसके चपेट मे बुजुर्ग सहित तीन लोग झुलस गए । मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ ही भैंस की मौत हो गई।

खेत मे काम कर रही महिला आई आकाशीय बिजली की चपेट
निचलौल थाना क्षेत्र के गांव कटका उर्फ करवतही निवासी महिला जिसका नाम पुनम बुधवार को दोपहर मे अपने खेत मे गन्ने की छिलाई कर रही थी। इसी बीच तेज बारिश होने लगी चमक के साथ गिरी अकाशीय बिजली ने महिला को अपने चपेट में ले लिया जिसे महिला घायल हो गयी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर गए जहा डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया हालत गंभीर देखते हुऐ डाक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
सदर तहसील क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी श्रीकांत पाल के मकान पर बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और कमरे मे युवती झुलसी मकान मे लगे बिजली के उपकरण काफी नुकसान हुऐ ।
खेत मे चर रही भैस की भी मौत
परसामालिक थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर टोला सगरहंवा निवासी अलीहसन 52 वर्ष खेत मे भैंस चरा रहा था । जब दोपहर को चमक के साथ बारिश हुई उसी बीच आकाशीय बिजली गिर गई।जिससे भैस की मौके पर ही मौत हो गई।पशुपालक को भी बिजली ने अपने चपेट मे लेलिया था.जिससे पशुपालक घायल हो गया आसपास कें लोगों की इसकी सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर ले जाया गया जहां डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद पशुपालक अलीहसन को डिस्चार्ज कर दिया गया।













