Voice Of News 24
16 Mar 2024
चुनाव के ऐलान के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में आज से प्रारंभ हो रहे ‘महापर्व’ आम चुनाव में आप सभी मतदाताओं का हार्दिक अभिनन्दन.

पीएम नरेंद्र मोदी के संकल्पों से समवेत होते हुए आज पूरे देश में जन गण का मन #PhirEkBaarModiSarkar की गूंज से ओतप्रोत है. जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से ‘अबकी बार NDA 400 पार’ के संकल्प की सिद्धि अवश्य प्राप्त होगी. प सभी मतदाता इस महायज्ञ में ‘मतदान’ रूपी आहुति देकर इसे सफल बनाएं. भारत माता की जय!













