सीएम योगी ने बलरामपुर के दौरे पर क्षेत्रवासियों को विकास की 1489 करोड़ की परियोजनाओं दी सौगात

https://www.youtube.com/watch?v=L7oAUBgxJxs

Voice Of News 24

15 Mar 2024 18:04 PM

बलरामपुर

सीएम योगी ने बलरामपुर के दौरे पर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी है. सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया.बलरामपुर को 1489 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है.466 परियोजनाओं का CM ने लोकार्पण,शिलान्यास किया है. श्रावस्ती की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास हुआ.ग्रामसभा कोइलरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित भी किया.

भूमि पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने विश्व विद्यालय निर्माण के लिए बनाये गये आर्कीटेक्चर को विधिवत देखा। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री को मास्टर प्लान एवं आर्कीटेक्चर के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुए डिजाइनिंग, विभिन्न ब्लॉक्स, भवन आदि केे बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद बलरामपुर में विश्वविद्यालय एक सपने जैसा था, जो कि आज साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय बनने से जहां एक ओर मण्डलवासियों को उच्च शिक्षा मिल सकेगी तो वहीं दूसरी ओर रोजगार के अवसर भी सृजित होेगें। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय में रोजगार परक पाठ्यक्रमों को शामिल किया जाएगा तथा विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जाएगा ताकि वे रोजगार पा सकें। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विश्व विद्यालय में अभ्युदय योजनान्तर्गत निःशुल्क कोचिंग का प्रबन्ध सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक जनपदों को विकसित जनपदों की श्रेणी में लाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होंने जनपद बलरामपुर और श्रावस्ती के गौरवशाली इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि जनपद बलरामपुर आदि शक्ति मां पाटेश्वरी का दरबार है तो श्रावस्ती मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के पुत्र कुश की राजधानी रहा है। उन्होंने कहा कि बलरामपुर सवगीय पं0 अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मस्थली होने के साथ ही राष्ट्र ऋषि नानाजी देसमुख और विदेशी आक्रांन्ताओं का छक्का छुड़ाने वाले महाराजा सुहेलदेव, महात्मा बुद्ध की तपोस्थली और जैन तीर्थांकरों की नगरी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के 12 लाभार्थियों को लाभ का वितरण किया। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने जिले के विकास को लेकर कुछ विशेष प्रस्तावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जिस पर सहमति प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री ने शासन को प्रस्ताव भेजने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। डीएम अरविन्द सिंह के विशेष प्रयासों से विश्व विद्यालय निर्माण को लेकर भूमि चिन्हांकन, भूमि खरीद, विश्वविद्यालय का मास्टर प्लान तैयार कराने सहित अन्य सभी कार्य तीव्रगति से पूरे कराये गये जिसकी आधारशिला मुख्यमंत्री ने रखी गई है।

इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, आबकारी एवं मद्य निषेध/प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रजनी तिवारी, विधायक सदर पल्टूराम, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय, सदस्य विधान परिषद अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह, एमएलसी पद्सेन चौधरी, एमएलएसी डा0 प्रज्ञा त्रिपाठी, एमएलसी साकेत मिश्र, सचिव उच्च शिक्षा एम0पी0 अग्रवाल, आयुक्त देवीपाटन मण्डल योगेश्वर राम मिश्र, डीआईजी, अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, डीएम बलरामपुर अरविन्द सिंह, डीएम श्रावस्ती कृतिका शर्मा, एसपी बलरामपुर केशव कुमार, सीडीओ संजीव मौर्य सहित अन्य अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

बलरामपुर में शिलान्यास किये गये कार्यों में एनएच 330 के किमी 223 से एनएच 730 के किमी 328 तक के मध्य रू0 515.70 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण, अनुरक्षण एवं परिचालन कार्य, 13.35 करोड़ी की लागत से जनपद बलरामपुर के 03 कस्तुरबा गंधी विद्यालय गैड़ास बुजुर्ग, गैसड़ी एवं बलरामपुर में एकेडमिक ब्लाक एवं छात्रावास का निर्माण कार्य, पूर्वान्चल विकास निधि योजनान्तर्गत रूपए 4.97 करोड़ की लागत से कुल 33 सड़कों का निर्माण कार्य, नाबार्ड योजना अन्तर्गत रूपए 18.04 करोड़ लागत से 12 सड़कों का निर्माण, 26.89 करोड़ की लागत से बुड़न्तापुर, अहलादडीह, नयकिनिया मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, 24.71 करोड़ की लागत से अनुरक्षण निधि, मरम्मत कार्य के अन्तर्गत 59 सम्पर्क मार्गां का कार्य, 9.49 करोड़ की लागत से विशेष मरम्मत के कुल 48 सम्पर्क मार्गों का कार्य, 10.86 करोड़ की लागत से राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत कुल 15 विशेष मरम्मत कार्य, 1.66 करोड़ की लागत से अनुसूचित जनजाति छात्रावास में अतिरिक्त भवनों का निर्माण कार्य, 3.62 करोड़ की लागत से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सेखुईकलां ट्रान्जिट हास्टल का निर्माण कार्य सहित 220 परियोजनाएं शामिल हैं।

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

जनपद बलरामपुर में लोकार्पण किये गये कार्यों में 85.12 करोड़ की लागत से बने 300 बडेड में अटल बिहारी चिकित्सा महाविद्यालय, 105.68 करोड़ की लागत से 31 किमी लम्बे बने हरिहरगंज ललिया बनकटवा मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, 51.99 करोड़ की लागत से बन बहराइच-सिरसिया-गुलहरिया मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य, 22.20 करोड़ की लागत से बने महराजगंज-ललिया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य 246 परियोजनाओं सहित 466 परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]