बुलंदशहर: खुर्जा नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 4 शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 8 बाइक और 5 मोबाइल बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा नगर पुलिस ने सिकरी रोड पर चेकिंग के दौरान 4 शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना खुर्जा नगर पुलिस ने सिकरी रोड पर चेकिंग के दौरान 4 शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम हरि, कुणाल, मोहित व करण हैं।

पुलिस के अनुसार बताया गया है इनके कब्जे से चोरी की 8 मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल फोन व 1 अवैध असलहा बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग राह चलते लोगों को घरेलू समस्या बताकर बाइक-मोबाइल ले लेते थे और उन्हें कौड़ियों के दाम बेच देते थे।

बरामद बाइकें खुर्जा नगर, जेवर, खोड़ा गाजियाबाद व टप्पल अलीगढ़ थाना क्षेत्रों से चोरी की हुई थीं। इन पर पहले से 5 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने धारा 317(5)/3(5) BNS में मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक रामफल सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 गौरव कुमार, उ0नि0 सुमित कुमार पाण्डेय, है0का0 जसवन्त, है0का0 श्यामू यादव, है0का0 राजवीर, है0का0 जितेन्द्र कुमार, का0 धर्मेन्द्र, का0 सुनील कुमार, का0 राहुल कसाना, का0 अक्षय त्यागी, का0 रोहित कुमार, का0 रोहित खोखर व रि0का0 शिवम कुमार शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.