भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हराया, 4-1 से जीती सीरीज,112 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

Voice Of News 24

09 Mar 2024 16 :30 PM

India vs England :धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखरी मुकाबला खेला जा रहा था इस मुकाबले में भारत ने धर्मशाला में इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हराया दिया है. सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की है. धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 477 रनों पर सिमटी थी.

पहली पारी के आधार पर भारत ने इंग्लैंड पर 259 रनों की बढ़त बनाई थी. इसके जवाब में इंग्लैंड दूसरी पारी में 195 रनों पर ऑल-आउट हुई और पारी और 64 रनों से मैच हार गई. अपना 100वां टेस्ट खेल रहे आर अश्विन ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके और इंग्लैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी इसी के साथ आर अश्विन अपना 100वां टेस्ट मैच यादगार बना दिया . उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए.

 भारतीय टीम ने 112 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ है.

दरअसल, पांच मैचों की इस सीरीज के पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद रोहित ब्रिगेड ने दमदार वापसी करते हुए बाकी चार मैच जीते और सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा चौथी बार हुआ है, जब किसी टीम ने पहला टेस्ट हारने के बाद लगातार चार टेस्ट मैच जीते हैं और सीरीज अपने नाम की है.