बड़े ही धूमधाम से निकली भगवान भोलेनाथ की बारात, भगवान शिव एवं पार्वती का विवाह संपन्न

Voice Of Neew 24

08 Mar 2024 11:06 AM

बलरामपुर

नाट्य शिव कला के तत्वाधान में शुक्रवार को रामलीला मैदान से भगवान शिव की बारात निकली गई। बारात झारखंडी मंदिर पर पहुंचकर पूजन अर्चन एवं विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान भोलेनाथ की बारात वीर विनय चौराहा चौक बाजार गर्ल्स इंटर कॉलेज चौराहा बड़ा पुल चौराहा से चौक बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा जहा समापन हुआ।

सदर विधायक पलटूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू नाट्क कल के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, महामंत्री डॉक्टर तुलसीश दुबे ने पूजन अर्चन करके भगवान शिव की बारात को रवाना किया। डीजे के धुन पर श्रद्धालु फिरकते नजर आए। अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव, सीओ बृज नंदन राय, थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह, नायब तहसीलदार डॉक्टर अनुपम शुक्ला शिव बारात की अगवाई कर रहे थे। भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी हुई थी वहीं महिला व पुरुष श्रद्धालु भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए सड़क के किनारे खड़े हुए थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.