नगर पंचायत मे निकली विशाल श्री श्याम निशान शोभा यात्रा, जयकारे से वातावरण भक्तिमय

Voice Of News 24

05 Mar 2024 23:29 PM

बृजमनगंज

महराजगंज के नगर पंचायत बृजमनगंज मे आज मंगलवार को श्री श्याम के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विशाल निशान शोभायात्रा मे बालक बालिकाओं द्वारा भी खुब उत्साह से भजनों से बाबा को रिझाया गया। भजनों पर सेकड़ो की तादाद मे लोगों ने जमकर डांस किया झांकी में श्री श्याम की मूर्ति रख पूरे नगर का परिभ्रमण किया गया। इस दौरान मारवाड़ी समुदाय के साथ-साथ नगर के समस्त वर्गों के लोगों ने भाग लिया। श्री श्याम के जयकारे और भजनों से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल, नटवर गोयल, उमंग मोदी, बैद्यनाथ , सोना टिबड़ेवाल, चंदन अग्रवाल,राजू जायसवाल, यश जयसवाल समेत सैकड़ो की संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.