टेस्ट फॉर्मेट में रवि अश्विन 500 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने

Voice Of News 24

16 Feb 2024 23:11 PM

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे दिन जैक क्रॉली का विकेट लेने के बाद ही भारतीय क्रिकेटइतिहास में इस उपलब्धि हासिल की है। अश्विन ने टेस्ट में दूसरे सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। वह अनिल कुंबले के बाद भारत के लिए 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने।

अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे

अश्विन टेस्ट में दूसरे सबसे तेज 500 विकेट लेने वाले दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बने। अश्विन ने अनिल कुंबल को पीछे छोड़ दिया। भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने 105 टेस्ट मैचों में 500 विकेट पूरे किए थे। वहीं, अश्विन को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 98 टेस्ट मैच लगे। सबसे आगे श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं, उन्होंने 87 टेस्ट मैच में ही यह कमाल किया था।

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के अलावा आकाश चोपड़ा और हर्षा भोगले जैसे दिग्गज लगातार रवि अश्विन की कामयाबी पर अपनी बात रख रहे हैं. बताते चलें कि रवि अश्विन टेस्ट फॉर्मेट में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं. रवि अश्विन से पहले अनिल कुंबले ने टेस्ट फॉर्मेट में 500 विकेट लेने का कारनामा किया था. टेस्ट फॉर्मेट में अनिल कुंबले के नाम 619 विकेट दर्ज है.