बांसी विधानसभा मे माघ मेला आज से शुरू, जिलाधिकारी ने फीता काट किया शुभारम्भ

Voice Of News 24

09 Feb 2024 00:29 AM

बासी(सिद्धार्थ नगर)

सिद्धार्थ नगर जिले के नगर पालिका बांसी में 71 में ऐतिहासिक माघ मेला आज से शुरू हो गया!जिले के DM पवन अग्रवाल ने फीता काटकर मेले का शुभारम्भ किया!

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी तथा उपजिलाधिकारी तथा नगर पालिका के सभासद व नेतागणों की मौजूदगी में आज जानी मानी ऐतिहासिक 71 बांसी माघ मेला का शुभारंभ हुआ ।

आपको बता दे कि ये ऐतिहासिक मेला
8 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक लगातार 1 महीने चलेगा जिसमें हर वर्ग के लोग मेले का लुत्फ उठाते हैं!